Anekarthi Shabd Kise Kahate Hain – अनेकार्थी शब्द की परिभाषा और उदाहरण 

Anekarthi Shabd – आज आप हिंदी व्याकरण के टॉपिक “अनेकार्थी शब्द” के बारे में पढ़ने वाले हैं Anekarthi Shabd Kise Kahate Hain, इनके उदाहरण क्या है स्कूल में बच्चों को पहली कक्षा से Anekarthi Shabd पढ़ाने लगते हैं। चलिए जानते हैं Anekarthi Shabd की परिभाषा क्या है। 

Anekarthi Shabd In Hindi – अनेकार्थी शब्द क्या होते हैं  ?

हिंदी व्याकरण में कई वाक्य, शब्द आदि होते हैं और हर वाक्य और शब्द के अलग-अलग अर्थ निकालते हैं। एक शब्द का एक अर्थ नहीं होता, यानी उसके कई मतलब निकलते हैं आप आसान शब्दों में कह सकते हैं कि जिस शब्द के अनेक अर्थ निकलते हैं उन्हें “अनेकार्थी शब्द” कहते हैं। 

अनेकार्थी शब्द का उदाहरण – काल = मृत्यु, समय, दुश्मन, यमराज।

Anekarthi Shabd List In Hindi – अनेकार्थक शब्द की सूची

शब्दअर्थ
अर्थधन, मतलब, कारण, लिए।
अक्षआँख, सर्प, ज्ञान, मण्डल, रथ, चौसर का पासा, धु
अपवादकलंक, वह प्रचलित प्रसंग, जो नियम के विरुध्द हो।
अरुणलाल, सूर्य, सूर्य का सारथी
आपत्तिविपत्ति, एतराज।
उत्तरउत्तर दिशा, जवाब, हल
करहाथ, सूँड़, किरण, टैक्स।
कर्णकर्ण (नाम), कान।
कुशलखैरियत, चतुर।
खगपक्षी, तारा, गन्धर्व, बाण।
अंकगिनती के अंक, नाटक के अंक, अध्याय, चिह्न, संख्या, भाग्य।
अक्षरब्रह्मा, विष्णु, अकारादि, वर्ण, शिव, धर्म, मोक्ष, गगन, सत्य, जल, तपस्या
अम्बरआकाश, कपड़ा।
अमृतस्वर्ण, जल, पारा, दूध, अन्न
अपेक्षाइच्छा, आवश्यकता, आशा, बनिस्बत
आमआम का फल, सर्वसाधारण, मामूली।
कनकधतूरा, सोना, पलाश, गेहूँ
केवलएकमात्र, विशुध्द ज्ञान, सिर्फ
कोटपहनने का कोट, किला।
कोटिधनुष का सिरा, श्रेणी, करोड़।
खरदुष्ट, गधा, तिनका, एक राक्षस।
खलदुष्ट, धतूरा, दवा कूटने का खरल।
गुरुशिक्षक, ग्रहविशेष, श्रेष्ठ,भार, वृहस्पति
गणसमूह,मनुष्य, भूतप्रेतादि, शिव के गण, पिंगल के गण।
जलजकमल, मोती, शंख, मछली, चन्द्रमा, सेवार।
जालफरेब, बुनावट, जाला।
ताराआँख की पुतली, नक्षत्र, बालि की स्त्री, बृहस्पति की स्त्री।
धनसम्पत्ति, योग।
नागहाथी, साँप।
पक्षपन्द्रह दिन का समय, ओर, पंख, बल, सहाय, पार्टी।
पत्रपत्ता, चिट्ठी, पंख।
पृष्ठपीठ, पन्ना, पीछे का भाग।
प्रभावसामर्थ्य, असर, महिमा, दबाव।
बलसेना, शक्ति।
मधुशहद, शराब, वसन्तऋतु।
फलनतीजा, पेड़ का फल, परिणाम, लाभ
मित्रदोस्त, सूर्य, प्रिय, सहयोगी।
वर्णजाति, रंग, अक्षर।
विग्रहलड़ाई, शरीर, देवता की मृर्ति।
विषमजो सम न हो, भीषण, बहुत कठिन।
शिवमंगल, महादेव, भाग्यशाली।
हंसप्राण, पक्षिविशेष।
हस्तीहाथी, अस्तित्व।
मानइज्जत, अभिमान, नाप-तौल।
वनजंगल, जल।
गतिचाल, हालत, मोक्ष इत्यादि।
जीवनजल, प्राण, जीवित।
जलधरबादल, समुद्र।
द्रव्यवस्तु, धन।
दंडडण्डा, सजा।
धर्मप्रकृति, स्वभाव, कर्तव्य, सम्प्रदाय।
निशाचरराक्षस, प्रेत, उल्लू, चोर।
पतंगसूर्य, पक्षी, टिड्डी, फतिंगा, गुड्डी।
पयदूध, पानी।
पानीजल, इज्जत, चमक।
बलिराजा बलि, बलिदान, उपहार, कर इत्यादि।
महावीरहनुमान, बहुत बलवान, जैन तीर्थंकर।
मूकगूँगा, चुप, विवश।
शुध्दपवित्र, ठीक, जिसमें मिलावट न हो।
सरतालाब, सिर, पराजित।
सेहतसुख, स्वास्थ्य, रोग से छुटकारा।
हरकतगति, चेष्टा, नटखटपन।
हीनरहित, दीन, निकृष्ट।
लक्ष्यनिशाना, उद्देश्य।
विरोधवैर, विपरीत, भाव।
सुधाअमृत, पानी।
आरामविश्राम, बाग़, निरोग होना
अनंतआकाश, ईश्वर, विष्णु, अंतहीन, शेषनाग
अवकाशअवसर, छुट्टी, अंतराल
अंतरशेष, दूरी, ह्रदय, भेद
अधरपाताल, होंठ, नीचा
अर्करस, सूर्य, इंद्र
अंकुरनोंक, सूजन, कोंपल, रुआं
अंकुशनियंत्रण, रोक, हाथी हांकने की छड़ी
अंजनकाजल, रात, माया, लेप
अंशहिस्सा, किरण, कोण का अंश
अंतमरण, अवसान, सीमा
अच्युतकृष्ण, स्थिर, अविनाशी
अपरपरविहीन, इतर, दूसरा
अपंगअपाहिज, नेत्रों के कोने, तिलक
अग्रमुख्य, आगे, शिखर, नोंक, पहाड़, वृक्ष, अचल
अजब्रह्मा, बकरा, दशरथ के पिता
अमलनिर्मल, अभ्यास, नशा, समय
अलिभौंरा, कुत्ता, मदिरा
अरिष्टकौआ, नीम, लहसुन
अहिकष्ट, सर्प, सूर्य
अचलपर्वत, दृढ, स्थिर
अटकबाधा, उलझन, भ्रमणशील
आत्माप्राण,अग्नि, सूर्य
आकारस्वरूप, बुलाना, चेष्टा
आशुगतीर, पत्र, वायु
आलीसखी, पंक्ति
अधिवासनिवास, बस्ती, पडोसी, हठ
अनलआग, जीव, विष्णु, परमेश्वर
अपायजाना, नाश, हानि, लोप, उपद्रव
अभयनिर्भयता, शिव, निरापद
अभिनिवेशआग्रह, संकल्प, दृढ निश्चय, अनुराग
अयोनिनित्य, कोख, मौलिक, अजन्मा
अशोकशोकरहित, एक वृक्ष, मगधराज,
आँखनयन, परख, संतान, छिद्र
आनंदख़ुशी, मदिरा, शिव
आभीरअहीर, एक राग
अगजपहाड़ से उत्पन्न, हाथी से भिन्न
ईश्वरपरमात्मा, शिव, स्वामी, पीतल, पारा
इतरसाधारण, नीच, दूसरा
इंगितअभिप्राय, संकेत, हिलना-डुलना
इंद्रदेवराज, रात्रि, राजा
उग्रमहादेव, प्रचंड, विष
उद्योगपरिश्रम, धंधा, कारखाना
उदारदाता, बड़ा, सरल, अनुकूल
एकाक्षकाना, कौआ
ऐरावतीइरावती नदी, बिजली, वटपत्री
ओकपक्षी, शूद्र, घर, पनाह, मतली
औसतबीच का, साधारण, दरमियानी
कालसमय, मृत्यु, यमराज
कलबीता हुआ दिन, आने वाला दिन, मशीन
कामकार्य, वासना, कामदेव, पेशा, धंधा
कुंदएक मूल, भोंथरा
कुलवंश, सब
कृष्णकाला, कन्हैया, वेदव्यास
केतुएक गृह, श्रेष्ठ, चमक, ध्वज
कंकयम, युघिष्ठिर, क्षत्रिय
कंकणकंगन, मंगलसूत्र, विवाहसूत्र
कंटककाँटा, दोष, घड़ियाल
कक्षकमरा, कांख, लता, वाजू, रनिवास
कटाक्षआक्षेप, व्यंग्य, तिरछी निगाह
कर्ककेकड़ा, एक राशि, आइना, सफ़ेद
काककौआ, लंगड़ा,
कादम्बकदम्ब, ईख, वाण, खट्टी मदिरा
कैरवकमल, कुमुद, शत्रु, ठग
कंदशकरकंद, बादल, मिश्री
केलिपरिहास, खेल, पृथ्वी
कमलपंकज, ताँबा, आकाश, हिरन
कल्पसबेरा, शराब
कसरतव्यायाम, अधिकता
कबंधजल, बादल
कंबुकंगन, शंख
कलापतरकश, समूह, चाँद, व्यापार
काण्डदुर्घटना, गुच्छा
कैतनध्वजा, कार्य, घर, आमंत्रण
कुरंगहिरण, नीला, बदरंग
कुंभघड़ा, एक राशि, हाथी का मस्तक
कुटिलदुष्ट, टेड़ा, घुंघराला
कौशिकविश्वामित्र, नेवला, उल्लू, इंद्र, सपेरा
खैरकुशल, कत्था
खंजखंजन, लंगड़ा
गुणकौशल, शील, रस्सी, विशेषता
गदहागधा, मूर्ख, वैद्य
ग्रहणलेना, ग्रसना
गोविंदकृष्ण, गोष्ठी का स्वामी
गोत्रवंश, वज्र, पहाड़
गौरगोरा, ध्यान
घटघड़ा, देह, किनारा, ह्रदय
घाटतरफ, नावों के रुकने की जगह
घृणाघिन, नफरत,
चरणपग, पंक्ति, भाग
चंचलालक्ष्मी, स्त्री, बिजली
चारापशु का भोजन, रास्ता, उपाय
जड़मूल, मूर्ख
जराथोड़ा, बुढ़ापा
तल्पखाट, स्त्री, अटारी
तनुकोमल, शरीर, अल्प, मूर्ति, पतला
तातपिता, मित्र, पूज्य, प्यारा
तमचरउल्लू, राक्षस, चोर
दलपत्ता, पत्र, समूह, सेना,
दंडसजा, डंडा
द्विजदांत, पक्षी, ब्राह्मण, गणेश
धात्रीउपमाता, पृथ्वी
धनञ्जयनाग, अर्जुन
पदचरण, शब्द, पैर, स्थान, ओहदा
पानीजल, इज्जत
पक्ष15 दिन, ओर, पंख, बल, पार्टी
परपंख, बाद, ऊपर, किन्तु
पतिस्वामी, ईश्वर
पयोधरस्तन, बादल
पाशबंधन, रस्सी
फनसांप का फन, हुनर
बेलाएक फूल, समय, बर्तन
बसवश, गाड़ी, समाप्ति
बालालड़की, आभूषण, वलय
भूतअतीत, बीता हुआ
मुद्रामुहर, आकृति, सिक्का, अंगूठी, धन
योगनियम, मिलन, जोड़, मुहूर्त, उपाय
यतियोगी, विराम, जितेंद्रिय
रसप्रेम, काव्य के रस, अर्क, सार, स्वाद
रक्तखून, लहू, लाल रंग
रंगशोभा, सुंदरता, दशा
लक्ष्यनिशाना, उद्देश्य
लहरतरंग, उमंग, हवा की गति
लिंगस्वरूप, चिह्न
लोकजगत, लोग
लालपुत्र, बेटा, एक रंग, कीमती रत्न
लीकरास्ता, लकीर, प्रथा
लघुछोटा, हल्का, हृस्व
वरश्रेष्ठ, दूल्हा, वरदान
वर्णजाति, रंग, लक्षण
विधिकानून, रीति, ईश्वर, भाग्य, ढंग
वाणीसरस्वती, जीभ
वीथिपंक्ति, श्रेणी, गली, बाजार
वेदज्ञान, व्याख्यान
हारआभूषण, पराजय
हंसप्राण, एक पक्षी, आत्मा
हस्तीऔकात, अस्तित्व, हाथी

Conclusion : जो अपने बच्चे को Anekarthi Shabd याद करवाना चाहते हैं या उन्हें पढ़ाना चाहते हैं उनके लिए यह पेज “Anekarthi Shabd In Hindi” एक अच्छा सोर्स है जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी यह मालूम होना चाहिए। 

FAQs About Anekarthi Shabd In Hindi :

Q1. फल का अनेकार्थी शब्द क्या है ?

Ans : मेवा , नतीजा, पेड का फल, तलवार, 

Q2. पर का अनेकार्थी शब्द क्या है ?

Ans : पंख, ऊपर, बाद, किन्तु

Q3. गुण का अनेकार्थी शब्द क्या है ?

Ans : विशेषता, लक्षण, रस्सी। 

Leave a Comment