Lokoktiyan Kise Kahate Hain – लोकोक्तियो की परिभाषा, भेद और उदाहरण

Lokoktiyan In Hindi – आज हम यहां पर लोकोक्ति के बारे में पढ़ने वाले हैं यह हिंदी व्याकरण के बहुत अहम विषय में से एक है जिसे हम मुहावरे के नाम से भी जानते हैं यह मुँह चढ़े ऐसे बोल हैं जिनका उपयोग कई परिस्थितियों में समाज में होता रहता है। यहां पर आप पढ़ेंगे Lokoktiyan Kise Kahate Hain उदाहरण सहित जान सकते हैं। 

Definition Of Lokoktiyan In Hindi – लोकोक्ति की परिभाषा

लोकोक्ति वह वाक्य है जो पुराने अनुभव, ऐतिहासिक कथाओं और व्यक्तियों द्वारा बोली गई हैं इसका उपयोग कोई सीख देने के लिए, भविष्य कथन करने के लिए, विरोध करने के लिए, कुछ सीखने के लिए किया जाता है। उन्हें Lokoktiyan कहते हैं लोकोक्तियां को प्रवाद वाक्य भी कहते हैं। 

Lokoktiyan या कहावत आम बोलचाल की बोली में उपयोग होने वाले वाक्यांश ही होते हैं। 

लोकोक्तियां की विशेषताएं क्या है ?

  1. लोकोक्तियां समाज का सही मार्गदर्शन करवाती हैं
  2. धार्मिक और नैतिक उपदेश देती हैं
  3. लोकोक्तियां का उपयोग मनोरंजन के लिए किया जाता है
  4. यह जीवन के पहलू को स्पष्ट करती है
  5. यह पिछले अनुभव को याद करवाती है

Examples Of Lokoktiyan In Hindi – लोकोक्तियां के उदाहरण

  • अपनी पगड़ी अपने हाथ – अपनी इज्जत अपने हाथ में होती है। 
  • आम के आम गुठलियों के दाम –  अधिक लाभ मिलना
  • ईश्वर की माया कहीं धूप तो कहीं छाया  – ईश्वर की बातें विचित्र होती हैं। 
  • उल्टा चोर कोतवाल को डांटे – अपराधी ही निअपराधी को डाँटता है
  • ऊंट के मुंह में जीरा – जरूरत के अनुसार वह चीज का ना होना 
  • एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी – कोई गलत काम करके भी आंख दिखाना। 
  • एक अनार सौ बीमार – वह चीज जिसे बहुत चाहने वाले हैं। 
  • कंगाली में आटा गीला – परेशानी के ऊपर परेशानी। 
  • खोदा पहाड़ निकली चुहिया – कठिन परीक्षम के बावजूद कम लाभ। 
  • गरजने वाले बादल बरसते नहीं – जो बहुत बोलते हैं वह काम कम करते हैं। 
  • चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात – सुख के बाद दुख का आना
  • जैसा देश वैसा भेष – जहां रहना उसी के अनुसार खुद को ढालना
  • जो डरा सो मारा – डरने वाला व्यक्ति कुछ नहीं कर पाता
  • डूबते को तिनके का सहारा – मुश्किल में पड़े व्यक्ति को थोड़ा सहारा भी बहुत होता है। 
  • दीवारों के कान होते हैं – अकेले में भी धीरे बोल कर बात करनी चाहिए
  • दूध का दूध पानी का पानी – सच का बाहर आना
  • नाच न जाने आंगन टेढ़ा – काम ना आना और ऊपर से बहाने बनाना। 

Conclusion : जो छात्र लोकोक्तियां के बारे में पढ़ना चाहते हैं वह इस पोस्ट Lokoktiyan In Hindi का ध्यान से अध्ययन कर सकते हैं यहां पर कई सारे उदाहरण दिए गए हैं जो आपको लोकोक्तियां को समझने में मदद करेंगे और जिससे आप उनका उच्चारण भी कर सकते हैं। 

FAQs About Lokoktiyan In Hindi

Q1. लोकोक्तियो क्या है?

Ans : ऐतिहासिक व्यक्ति और कथाओं पुराने अनुभव के कारण जो वाक्य प्रचलित हुए हैं उन्हें लोकोक्ति कहते हैं ?

Q2. लोकोक्ति का उद्देश्य क्या होता है

Ans : लोकोक्ति का उद्देश्य कथन की पुष्टि या कोई उदाहरण देना इसका उद्देश्य होता है। 

Q3. लोकोक्ति का समान अर्थ क्या होता है ?

Ans : लोकोक्ति का समान अर्थ होता है कहावत या मसल। 

Leave a Comment