Bhavishya Kaal Kise Kahate Hai – Future Tenses In Hindi – Rules, Types, PDF Download 

Bhavishya Kaal In Hindi – आज आपको इस पेज के माध्यम से जिसका नाम है Bhavishya Kaal Kise Kahate Hai पर आप जानेंगे भविष्य काल क्या होता है, भविष्य काल के उदाहरण क्या है और आप भविष्य काल की पहचान कैसे कर सकते हैं। क्योंकि बहुत ही विद्यार्थियों का यह सवाल रहता है कि Future Tenses का हम कैसे पता लगा सकते हैं यदि आप Bhavishya Kaal के ऊपर विस्तार से वर्णन चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह है। 

Bhavishya Kaal Kise Kahate Hain – भविष्य काल की परिभाषा 

Bhavishya Kaal ऐसा काल होता है जो आने वाला समय होता है Bhavishya Kaal क्रिया का वह रूप जिसमें कार्य आगे होने का बोध होता है, उसे Bhavishya Kaal कहते हैं आने वाला समय ही भविष्य काल कहलाता है Bhavishya Kaal को अंग्रेजी भाषा में Future Tenses कहते हैं उदाहरण के लिए राम कॉलेज जायेगा, महेश क्रिकेट खेलेगा, सीता मंदिर जाएगी। 

भविष्य काल की पहचान कैसे करें ?

Bhavishya Kaal के किसी भी टेंस के आखरी में गा, गी, और गे शब्द जुड़े होते हैं जो आपको ज्ञात करवाते हैं कि यह सेंटेंस भविष्य काल का है भविष्य काल आने वाले समय को बताते हैं जो अभी आया नहीं है, वह आपका भविष्य काल है। 

Bhavishya Kaal Ke Udaharan – भविष्य काल के उदाहरण पढ़िए

  • प्रधानमंत्री दिल्ली जाएंगे
  • सब्जीे आने पर खाना बनेगा
  • स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल से मिलूंगा
  • पापा आज गांव जाएंगे
  • कल भयंकर बारिश होने वाली है
  • मनीषा कल खाना बनाएगी 

Types Of Future Tenses In Hindi – भविष्य काल के भेद

  1. सामान्य भविष्य काल
  2. सम्भाव्य भविष्य काल
  3. हेतुहेतुमद भविष्य काल
  4. सातत्यबोधक भविष्यत् काल

1.सामान्य भविष्य काल क्या है ?

सामान्य भविष्य काल में क्रिया का रूप होता है जिसमें भविष्य में आने वाला समय सामान्य रूप का बोध होता है जो सामान्य रूप से होता है जिसे “सामान्य भविष्य काल” कहते हैं, 

सामान्य काल के उदाहरण :
  • कल स्कूल बंद रहेगा
  • रानी खाना खाएगी
  • राम खेलने जाएगा

2. सम्भाव्य भविष्य काल क्या है ?

क्रिया का वह रूप जिसमें भविष्य में कार्य होने की संभावना होती है, इसमें कार्य होने का केवल संदेह होता है उसे सम्भाव्य भविष्य काल कहते हैं भविष्य में कार्य संभव होना भी सम्भाव्य भविष्य काल कहलाता है। 

सम्भाव्य भविष्य काल के उदाहरण :
  • संभव है चिड़िया दाना चुग ले 
  • शायद रमेश चला जाए
  • संभवत बस चली जाए 

3. सातत्यबोधक भविष्यत् काल क्या है ?

क्रिया का वह रूप जिसमें भविष्य में कार्य जारी रहने का बोध होता है, उसे सातत्यबोधक भविष्यत् काल कहते हैं इस क्रिया में भविष्य में भी कार्य चलता रहता है, जिसे सातत्यबोधक भविष्यत् काल कहते हैं। 

सातत्यबोधक भविष्यत् काल के उदाहरण :
  • मैं प्रतिदिन खेलता रहूंगा
  • पक्षी खेतों में आते रहेंगे
  • मैं सब्जी मंडी आती रहूंगी

4. हेतुहेतुमद भविष्य काल क्या है ? 

यह भविष्य काल क्रिया का वह रूप होता है जिसमें किसी विशेष कारण से होने वाला कार्य होने का बोध होता है उसे “हेतुहेतुमद भविष्य काल” कहते हैं, इस भविष्य काल में कोई विशेष परिस्थिति मौजूद होती है जिसमें आने वाले समय यानी भविष्य में कार्य होने का बोध होता है। 

हेतुहेतुमद भविष्य काल के उदाहरण :
  • सीता आएगी, तो राम जायेगा 
  • भूख लगेगी, तो खाना खाऊंगा
  • सब्जियां खाओगे ,तो तंदरुस्त रहोगे 

Conclusion: भविष्य काल आने वाले समय का बोध करवाते हैं, जो अभी आया नहीं है वही आपका भविष्य काल कहलाता है हमने इस पेज के माध्यम से Future Tenses In Hindi पर भविष्य काल के सभी भेद, उदाहरण सहित शेयर किये है जो हर विद्यार्थी के लिए मददगार हैं। 

FAQs About Bhavishya Kaal Kise Kahate Hain 

Q1. भविष्य काल क्या होता है उदाहरण भी बताएं ?

Ans : आने वाले समय को भविष्य काल कहते हैं, जो अभी आया नहीं है। उदाहरण के लिए – राम खाना खाएगा, सीता खेलने जाएगी। 

Q2. भविष्य काल कितने प्रकार के होते हैं ?

Ans : भविष्य काल चार प्रकार के होते हैं – सामान्य भविष्य काल, सम्भाव्य भविष्य काल, हेतुहेतुमद भविष्य काल, सातत्यबोधक भविष्यत् काल

Q3. भविष्य काल के 5 वाक्य बताइए ?

Ans : रामू खाना खायेगा, गीता पढ़ने जाएगी, कल स्कूल खुलेगा, अभिनाश फल बेचेगा, आकांक्षा कल रोएगी। 

Leave a Comment